8:44 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

लंबित विवेचनाओं पर एएसपी ग्रामीण सख्त, मुजरिया-बिल्सी के विवेचकों की हुई समीक्षा

बदायूं

लंबित विवेचनाओं पर एएसपी ग्रामीण सख्त, मुजरिया-बिल्सी के विवेचकों की हुई समीक्षा

केशव गुप्ता

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने शुक्रवार को थाना मुजरिया व बिल्सी के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विवेचक से विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एएसपी ग्रामीण ने विवेचकों को लंबित मामलों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने साक्ष्यों का संकलन, गवाहों के बयान तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही समय से पूरा करने और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एएसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी बिल्सी एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस