बदायूं
कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
केशव गुप्ता
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नोएब पुत्र मुसर्रत निवासी मोहल्ला कबूलपुरा, थाना कोतवाली बदायूं शामिल है, जो मुकदमा संख्या 31560/21 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वारंटी था।
दूसरा अभियुक्त शानु उर्फ टिल्लू पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया, थाना कोतवाली बदायूं है, जो मुकदमा संख्या 8483/24 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वारंटी था।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


