बदायूं
दातागंज पुलिस ने वांछित आरोपी को डंडे के साथ दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूं। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक थाना दातागंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 317/2026 में धारा 191(2), 109(1), 115(2), 118(1) और 351(3) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे सुखपाल पुत्र प्रताप निवासी ग्राम गण्डाह, थाना दातागंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


