7:33 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

उमंग कार्यक्रम के तहत विकासखंड बिसौली के प्राथमिक विद्यालय मदजुड़ी में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बिसौली। उमंग कार्यक्रम के तहत विकासखंड बिसौली के प्राथमिक विद्यालय मदजुड़ी में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट स्थान पाने बाले क्षेत्र के बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों और शिक्षकों का उत्साहबर्धन किया और अपना संदेश देते हुए कहा कि “उमंग कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभाओ को उजागर करने एवं उनके विकास के लिए सर्वोत्तम मंच है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले यही मेधावी बच्चे आगे चलकर जनपद स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। प्राथमिक स्तर की डिक्टेशन प्रतियोगिता में आकाश, लविश और देवांश तथा जूनियर स्तर में सचिन, अंशुल और आशिया विजयी रहे। प्राथमिक स्तर की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रयांशी, रश्मि और अनुष्का विजयी रहे। निर्णायक मण्डल में चंचल उपाध्याय, अंकुश गुप्ता, दीप्ती शुक्ला, अजीत सिंह, विपिन कुमार सरोज शर्मा, सोनम शर्मा आदि शिक्षक साथी रहे। सभी विजयी रहे छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं मधुकर उपाध्याय और अनुज शर्मा द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रतियोगिताओं के नोडल रहे एआरपी मचिन मिश्रा, रानी, सौरभ पाठक, मंजीत सिंह के द्वारा परीक्षा सुचिता पूर्ण आयोजित कराई गईं। इस अवसर पर शिक्षक साहू सवेन्द्र गुप्ता, चित्रा, सरिता शर्मा, रामनरेश मिश्रा, पुष्पेंद्र, सचिन शर्मा, हेमेंद्र गौतम, तनवीर हसन, संजय, विजय, मोहित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस