7:34 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ प्रभावित गौटिया गांव पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

बदायूं

बाढ़ प्रभावित गौटिया गांव पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

केशव गुप्ता

दातागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के क्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने विकासखंड दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम गौटिया पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राशन एवं आवश्यक राहत सामग्री की किट वितरित की।
विधायक ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान एसडीएम दातागंज, बाढ़ खंड के अधिकारी एवं राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस