बदायूं
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
केशव गुप्त
दातागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सहभागिता की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से आत्मीय भेंट की और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। आपात स्थिति में किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है।
विधायक ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने और समाजहित के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


