10:03 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी

सहसवान में बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी

सहसवान-नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को हाई लॉस फीडर टाउन-1 पर अधीक्षण अभियंता बदायूं अजय कुमार के नेतृत्व में बड़ी चेकिंग की गई।

इस अभियान में अधिशासी अभियंता उझानी और उनकी टीम भी मौजूद रही। चेकिंग के दौरान शहर के नामी फैमिली हॉस्पिटल और एक अन्य बड़े कमर्शियल परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि दोनों जगह मीटर को बायपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही वीडियोग्राफी की और पंचनामा तैयार किया।

चोरी पकड़ने के साथ-साथ टीम ने बकायेदारों पर भी कार्रवाई की। 60 से अधिक बड़े बकायेदारों की बिजली आपूर्ति काट दी गई। मौके पर ही लगभग 5 लाख रुपये की नकद वसूली भी की गई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा। नियमानुसार लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और FIR भी दर्ज होगी।

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सभी फीडरों पर चेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस