बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी की धर्मपत्नी शकुन प्रेमी जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि शकुन प्रेमी ने कहा कि खिलाड़ी देश की आन-बान-शान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में खेलों और खिलाड़ियों को हतोत्साहित एवं अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बिसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के नाम पर स्टेडियम बनवाने का कार्य किया जाएगा, जिसकी घोषणा समाजवादी पार्टी के नेता सतीश प्रेमी जी द्वारा की गई है। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में प्रथम चेरी, द्वितीय सुभाष पाल और तृतीय अंकित रहे। 800 मीटर में प्रथम प्रियांशु यादव, द्वितीय विवेक यादव और तृतीय आकाश रहे। वहीं 400 मीटर में प्रथम अंतु यादव, द्वितीय विवेक यादव और तृतीय सुमित यादव ने स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कपिल देव, यशवीर यादव, शाकिर हुसैन, टीटू यादव, भूपेंद्र यादव, हरिओम, अनमोल यादव, सुधांशु सिंह, राजेश यादव, आशीष कुमार, विनीत कुमार समेत बड़ी तादात में खिलाड़ी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


