10:03 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त चार दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे बदायूं

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त चार दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे बदायूं

18 सितंबर को लखनऊ से होंगे रवाना, 19 को स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता; 20 सितंबर को कर्मचारी संघ के चुनाव की करेंगे अध्यक्षता

बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त का 18 से 21 सितंबर तक चार दिवसीय बदायूं दौरा प्रस्तावित है। उनके निजी सचिव शुभम अग्रवाल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर दो बजे निजी वाहन से लखनऊ से बदायूं के लिए रवाना होंगे। शाम करीब सात बजे वह बदायूं स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।

शनिवार 19 सितंबर को स्वतंत्र प्रकाश गुप्त जनपद में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही संभ्रांत नागरिकों से भेंटवार्ता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम सात बजे वह नगर में मराठा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राणा के यहां आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

रविवार 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे राज्य सूचना आयुक्त तहसील सदर बदायूं पहुंचेंगे। यहां तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित होंगे, जिसकी अध्यक्षता स्वतंत्र प्रकाश गुप्त करेंगे। चुनाव कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे वह तहसील से प्रस्थान कर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

दौरे के अंतिम दिन सोमवार 21 सितंबर को स्वतंत्र प्रकाश गुप्त सुबह 6:30 बजे बदायूं से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 10:30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास 18, राजभवन कॉलोनी पहुंचेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस