4:48 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

बीआरबी मॉडल स्कूल में स्कूल पार्लियामेंट का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह आयोजित

बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं में सत्र 2026-27 के लिए नवगठित स्कूल पार्लियामेंट का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, सहयोग एवं सेवा की भावना का विकास करना रहा।

समारोह में चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न नेतृत्व दायित्व सौंपे गए। मोहम्मद अयान (कक्षा XII-A, ग्रीन हाउस) को हेड बॉय तथा शुभाना खानम (XII-B, येलो हाउस) को हेड गर्ल बनाया गया। आर्यन (XI-B, ग्रीन हाउस) को वाइस हेड बॉय तथा रिशिता सक्सेना (XI-C, रेड हाउस) को वाइस हेड गर्ल का दायित्व सौंपा गया।

हाउस स्तर पर ग्रीन हाउस के लिए प्रियंशु पाल (XII-A) को हाउस कैप्टन एवं काशिका (XII-C) को वाइस हाउस कैप्टन, रेड हाउस के लिए सत्यम (XII-A) को हाउस कैप्टन एवं अपूर्वा (XI-C) को वाइस हाउस कैप्टन, येलो हाउस के लिए श्रेषी (XII-C) को हाउस कैप्टन एवं निहारिका (XI-C) को वाइस हाउस कैप्टन तथा ब्लू हाउस के लिए अनुरुद्ध वर्मा (XII-C) को हाउस कैप्टन एवं अदीबा (XI-C) को वाइस हाउस कैप्टन नियुक्त किया गया।

विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु नताशा (XI-C, रेड हाउस) को लिटरेरी इंचार्ज, हर्ष सक्सेना (XI-A, ब्लू हाउस) को कल्चरल इंचार्ज, वंशिका (XII-C, रेड हाउस) को ईको क्लब इंचार्ज, अंश राठौर (XII-B, रेड हाउस) को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा प्रवीण (XI-C, रेड हाउस) को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन का दायित्व दिया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय पार्लियामेंट में प्रिफेक्ट्स के रूप में रेड हाउस से नम्रता, शिवांश, अल्ताशा एवं आशु; ब्लू हाउस से तनिशा, गौरी साहू, सार्थक सक्सेना एवं अंजलि रस्तोगी; ग्रीन हाउस से लायबा फातिमा, अर्पिता गौर, उत्कर्ष एवं फैक तथा येलो हाउस से हर्षित, हर्षित, आयुष सक्सेना एवं अथर्व वैष को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त छात्र-नेताओं ने अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नेतृत्व एवं सकारात्मक कार्यों से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे तथा विद्यालय की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करेंगे।

बीआरबी मॉडल स्कूल की स्कूल पार्लियामेंट 2026-27 के सभी नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस