4:48 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

मोदी के जन्मदिन पर नगला मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, दीर्घायु यज्ञ में दी आहुति

बदायूं

मोदी के जन्मदिन पर नगला मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, दीर्घायु यज्ञ में दी आहुति

केशव गुप्ता

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को बदायूं स्थित नगला मंदिर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर दीर्घायु यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने यज्ञ में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
यज्ञ एवं पूजा-अर्चना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच पहुंच रहे हैं।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। उनके जन्मदिवस पर पूजा-अर्चना एवं दीर्घायु यज्ञ कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, युवा नेता शिवम सिंह, शकुंतला राठौर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस