राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में आज 16 सितंबर 2026 को विश्व ओजोन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम “Global Action for a Cooler Planet” रही ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ वेद प्रकाश द्वारा किया गया । उन्होंने ओजोन परत के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वंदना का विशेष एवं बहुमूल्य योगदान रहा। इसके अतिरिक्त डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज तथा डॉ. भावना सिंह निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में ओजोन परत के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और ओजोन परत के महत्व, ओजोन क्षरण के कारणों तथा पर्यावरण संरक्षण के उपायों से संबंधित अपने ज्ञान एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम ने छात्राओं में ओज़ोन परत संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


