7:48 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

विद्युत विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान चलाया

बिसौली। नगर में विद्युत विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 45 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें से पांच कनेक्शनों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ विकास राजपूत ने बताया कि यह अभियान बिजली व्यवस्था सुधारने, बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूलने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग रेड का मकसद बिजली चोरी के मामलों को पकड़ना है। अक्सर रात में कटिया डालकर बिजली चोरी की जाती है जो सुबह की जांच में आसानी से सामने आ जाती है। दिन में कई उपभोक्ता घर पर नहीं मिलते जिसे जांच में दिक्कत होती है। इसी वजह से सुबह के समय यह अभियान चलाया जा रहा है। उप खंड अधिकारी विकास राजपूत ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे हर महीने समय पर अपना बिजली बिल जमा करें और बिजली के गलत इस्तेमाल से बचें।

विज्ञापन एक्सप्रेस