सहसवान (बदायूं)सहसवान संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में विज्ञान विभाग द्वारा शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने विश्व ओजोन दिवस पर चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने विद्यार्थियों को बताते हुए कहा – ओजोन की परत हमारा संरक्षण करती है । हमें आवश्यकता है कि हम प्रकृति के अनुसार कार्य करें। प्रकृति के सानिध्य में जायें। प्रकृति के बीच हस्तक्षेप नहीं करें। प्राचार्य जी ने बोर्ड पर सरल तरीके से चित्र द्वारा समझाते हुए विद्यार्थियों तक अपने विचार पहुंचाये।
डॉ शुभ्रा शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर बाटनी,के निर्देशन में चर्चा परिचर्चा आरंभ हुई। बाटनी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा शुक्ला ने कहा -‘ओजोन की लेयर अत्यधिक तापमान के कारण छिद्रयुक्त हो रही है।क्लोरोफ्लोरोसाइनाइड हानिकारक गैस के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा इस वर्ष की थीम – ग्लोबल एक्शन फार ए कूलर प्लैनेट के बारे में भी बताया.
डॉ सूर्य प्रताप गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स ने कहा -‘ हम सभी को रिन्यूयेविल एनर्जी रिसोर्सिज का संरक्षण व उपयोग करना चाहिए।
डॉ नीति सक्सेना, असिस्टेंट प्रोफेसर कैमिस्ट्री ने कहा -‘
सी एफ सी के स्थान पर एच एफ सी का प्रयोग भी ओजोन पर प्रभाव डाल रहा है।
डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डॉ सुरजीत सिंह मौर्य,हिन्दी ने कहा कि-‘ हमें आज प्रकति के संरक्षण की आवश्यकता है । वर्षा का जल एकत्रित कर व पौधों को संरक्षित कर प्रकृति को उपहार देकर देखिये। हवा पानी खरीदनी नहीं पड़ेगी। ‘डॉ टेकचंद एवं डॉ सौरभ नागर असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र ने कहा -‘पर्यावरण संरक्षण ग्लोबल वार्मिंग के संबध में विचार व्यक्त किए।
डॉ रजनी गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र ने कहा -‘ पानी , बिजली की बचत करना व कम से कम पानी वेस्ट करना भी प्रकृति का सहयोग रहेगा। डॉ नवीन कुमार ,डॉ राजेश सिंह, डॉ ब्रहमस्वरुप ने ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है व ओजोन परत में छेद होने के कारणों पर विचार रखे। छात्राओं में आरिफा रहमान ने चित्र द्वारा ओजोन की परत दिखाई।
शिफा रहमान , आरिफा, बब्लू,अनस, अजीत,गौतम, अंकित ,सोमेन्द्र,कहकशां ,शीतल,कविता, हर्ष,अनिल,गौरव,मन्तशा आदि ने सहभागिता की।
स्टाफ में डॉ रजनी गुप्ता,नवीन कुमार,राजेश सिंह, डॉ सौरभ नागर, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य , डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ नीति सक्सेना, डॉ सूर्य प्रताप गौतम, डॉ टेकचंद डॉ ब्रहमस्वरुप आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभ्रा शुक्ला ने किया।
/रविशंकर






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


