5:43 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय, बिसौली में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शुभारम्भ

*बिसौली, बदायूँ | दिनांक: 16/09/2026*

दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिसौली में आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना तत्वावधान में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाना है। महाविद्यालय की प्राचार्या *डॉ. सपना भारती* ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।
कार्ययोजना के अनुसार आशीर्वाद और सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत *‘सेवा संकल्प शपथ’* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस छात्रा इकाई प्रभारी *डॉ. मंजूषा* ने किया। छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी *डॉ. मदन मोहन वार्ष्णेय* ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ साझा की।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष *डॉ. पारुल रस्तोगी* ने विकसित और विकासशील देश के अंतर को स्पष्ट करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस