बदायूं
खेत से चोरी हुआ 10 कुंतल विद्युत तार बरामद, मैजिक वाहन समेत एक आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 कुंतल सफेद धातु का विद्युत तार, एक बंडल, मैजिक वाहन और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को ग्राम सैण्डोला में देवराज के खेत से विद्युत तार चोरी के मामले में आरोपी सलीम पुत्र नासिर हुसैन निवासी करुला जंयतीपुर, निकट मीना नगर, तिकौने वाली मस्जिद, थाना मझौला, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।
मामले में थाना विजिलेंस बदायूं में मु0अ0सं0 1540/26, धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद मैजिक वाहन UP21 CN 1998 को पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार, उपनिरीक्षक मुनाजिर, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल परशुराम शामिल रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


