10:13 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

खेत से बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 कुंतल तार और मैजिक बरामद

बदायूं

खेत से बिजली तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 कुंतल तार और मैजिक बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। 15 सितंबर। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 कुंतल बिजली का तार, एक बंडल, मैजिक वाहन और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम सैण्डोला में देवराज पुत्र श्रीनिवास के खेत से सलीम पुत्र नासिर हुसैन निवासी करुला जंयतीपुर, थाना मझौला, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 10 कुंतल सफेद धातु का विद्युत तार, एक बंडल और मैजिक वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 1998 तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। बरामद मैजिक को पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना विजिलेंस बदायूं पर मु0अ0सं0 1546/26, धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। थाना हाइडिल प्रभारी निरीक्षक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार, उपनिरीक्षक मुनाजिर, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल परशुराम शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस