10:10 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, एएसपी ग्रामीण ने की पैदल गश्त।

बदायूं

बदायूँ में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, एएसपी ग्रामीण ने की पैदल गश्त।

केशव गुप्ता

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना बिसौली और फैजगंज बेहटा के विवेचकों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।

थाना परिसर में अर्दली रूम के दौरान एएसपी ने एक-एक कर विवेचनाओं की प्रगति जानी और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचकों को साक्ष्य संकलन में तेजी लाने, समयबद्ध निस्तारण और पीड़ितों से बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इसके बाद एएसपी ग्रामीण ने थाना वजीरगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर गश्त कर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस