1:31 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उसावां पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर 2026 को थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की आशंका के मद्देनजर बादाम पुत्र हब्बुलाल निवासी ग्राम डबहोरा, थाना उसहैत, जिला बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी वार्ड नंबर 08, कस्बा व थाना उसावां क्षेत्र से की गई। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रमेन्द्र पंवार, कांस्टेबल 359 अंकित कुमार तथा कांस्टेबल 2020 राजू शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.