8:20 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया पुलिस ने 15 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

मुजरिया पुलिस ने 15 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

बदायूं। मुजरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम भुजपुरा, थाना मुजरिया, जिला बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को ग्राम जिजाहट जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मुजरिया में मु0अ0सं0-107/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त संजीव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस