8:20 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त मोनू को किया गिरफ्तार

जरीफनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त मोनू को किया गिरफ्तार

बदायूं। जरीफनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू पुत्र भूरे सिंह, निवासी ग्राम मसूदपुर खंडुआ, थाना उघैती, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम अजीजपुर की तरफ से जरीफनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। मोनू थाना जरीफनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 252/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस