8:20 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उघैती पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बदायूं। उघैती पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 को थाना उघैती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2026, धारा 64(1)/87/137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त नितिन सिंह पुत्र दयाशंकर, निवासी ग्राम रियोनाई दलाई, थाना उघैती, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त को रम्पुरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस