8:19 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

फैजगंज बेहटा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरवेन्द्र उर्फ महावीर सिंह पुत्र वीरपाल सिंह, निवासी ग्राम राजा की सीकरी, थाना फैजगंज बेहटा, जिला बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रकीर्ण वाद संख्या 109/2026, धारा 128/125(3) दं.प्र.सं. एवं 147 बीएनएसएस से संबंधित वारंट में वांछित था। पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस