9:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बिसौली (बदायूं)। बिसौली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की आशंका में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में देवीदास पुत्र पान सिंह, पीतम सिंह पुत्र पान सिंह, भुवनेश पुत्र कुंवरपाल और भारत सिंह पुत्र विष्णुपाल सिंह, निवासीगण ग्राम सर्वा, थाना बिसौली, जिला बदायूं तथा अंकित पुत्र ऋषिपाल, निवासी ग्राम खवरिया, थाना कुढ़फतेहगढ़, जिला सम्भल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी को शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी अभियुक्तों को उपजिलाधिकारी बिसौली के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेजा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.