5:14 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

श्री सिद्धिविनायक गणेश सेवा समिति गुरुपुरी विनायक द्वारा आयोजित षष्ठम गणेश महोत्सव

श्री सिद्धिविनायक गणेश सेवा समिति गुरुपुरी विनायक द्वारा आयोजित षष्ठम गणेश महोत्सव
ग्राम गुरुपुरी विनायक मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्धिविनायक गणेश सेवा समिति (गुरूपुरी विनायक) ने किया गणेश कथा का शुभारम्भ | जिसमे ग्राम गुरुपुरी विनायक के सभी भाई बंधुओ ,माताओ बहनो ,बुजुर्गो व सर्व समाज ने खूब बड़चड़कर हिस्सा लिया | आज दिनांक 14-09-2026 को सभी ग्रामवासियों के साथ कलश यात्रा निकली गई ,जिसमे गाँव के सभी लोगो का योगदान रहा | गणेश कथा का समापन दिनांक 21-09-2026 को होने के साथ साथ 22-09-2026 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा | सर्व समाज और ग्रामवासियों के सहयोग से ही ये कार्यक्रम पूर्ण होता आया है और भगवान श्री गणेश जी की क्रपा से आगे होता रहे सभी ग्रामवासियों की इच्छा है |श्री सिद्धि विनायक गणेश सेवा समिति आप सभी भक्तो का स्वागत एवं अभिनन्दन करते है। गणेश जी आप सभी पर कृपा बनाए रखें। भगवनदास , विशेष , पोतीराम, वीरेंद्र ,जयकिशन ,अंकित पटेल समिति के सदस्यो का योगदान इस प्रकार है /अन्य सभी ग्रामवासियो के सहयोग से आप सभी को कथा श्रवण कराने के लिए आ रहे है, वृंदावन से पूज्य श्री चेतन देव पाठक जी एवं पूज्य दीदी व्रजकिशोरी जी
आप सभी भक्त कथा का आनंद लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस