5:14 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

मां संतोषी कोल्डस्टोरेज के सोनू वार्ष्णेय ने पिता स्व. देव वार्ष्णेय की छठवीं पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य

दिव्यांग आश्रम में बच्चों को भोजन, फल व मिठाई वितरित कर मनाई पुण्यतिथि

मां संतोषी कोल्डस्टोरेज के सोनू वार्ष्णेय ने पिता स्व. देव वार्ष्णेय की छठवीं पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य

बाजीरगंज, बदायूं। मां संतोषी कोल्डस्टोरेज के सोनू वार्ष्णेय ने अपने पिता स्व. देव वार्ष्णेय की छठवीं पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों को भोजन, फल एवं मिठाई वितरित की।

सेवा कार्य के दौरान आश्रम के बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। सोनू वार्ष्णेय ने कहा कि जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिता की पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए उन्होंने सेवा कार्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान आश्रम में मौजूद लोगों ने भी सोनू वार्ष्णेय की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता और सेवा करना समाज के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश है।

विज्ञापन एक्सप्रेस