बिल्सी में आज पांच घंटे नहीं आएगी बिजली, 33 केवी लाइन के आसपास होगी पेड़ों की छंटाई।
बिल्सी (बदायूं) 15 सितंबर ।
बिल्सी नगर और आसपास के इलाकों में मंगलवार, 15 सितंबर को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग 33 केवी की मुख्य सप्लाई लाइन के आसपास लगे घने पेड़ों की छंटाई कराएगा। इस कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरे बिल्सी नगर की बिजली ठप रहेगी।
बिल्सी बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि उझानी से बिल्सी आने वाली 33 केवीए की मुख्य सप्लाई लाइन कई स्थानों पर घने पेड़ों के बीच से गुजरती है। हल्की हवा चलने पर भी पेड़ों की टहनियां लाइन से टकरा जाती हैं, जिससे फाल्ट हो जाता है और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
बार-बार आने वाली इस समस्या से उपभोक्ताओं को स्थायी राहत दिलाने के लिए विभाग मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर पेड़ों की छंटाई कराएगा।
एसडीओ ने बताया कि छंटाई के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए पांच घंटे का शटडाउन लिया गया है। इस दौरान पूरे नगर में सप्लाई नहीं आएगी। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी बिजली संबंधी काम पहले ही निपटा लेने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


