बदायूं
बच्चा चोरी की अफवाह से उसावां में मचा हड़कंप, मंदबुद्धि महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा
केशव गुप्ता
पुलिस ने जांच के बाद महिला को कलान जाने वाली बस में बैठाकर भेजा, अफवाहों से बचने की अपील
उसावां। कस्बे के वार्ड नंबर-3 में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक पहुंची एक मंदबुद्धि महिला को देखकर बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने महिला को पकड़ लिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला के कलान थाना क्षेत्र की रहने वाली होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले की स्थिति स्पष्ट करने के बाद महिला को कलान जाने वाली बस में बैठाकर वहां भेज दिया।
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध मामले में खुद कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने यह भी कहा कि बिना सत्यापन के किसी सूचना या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न किया जाए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


