फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस का भव्य आयोजन
– 
फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस का उत्सव हर्षोल्लास, सांस्कृतिक विविधता और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ मनाया गया।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश की आराधना एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों एवं नृत्यों के माध्यम से भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इसी क्रम में विद्यालय में हिंदी दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं भारतीय संस्कृति में उसके योगदान पर भाषण एवं विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारी मातृभाषा दोनों ही हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं भाषा के प्रति सम्मान रखने और उसे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में अपनी परंपराओं के प्रति जुड़ाव पैदा करते हैं, जबकि हिंदी दिवस उन्हें अपनी भाषा के महत्व को समझने और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, भाषा और मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं और विचारों को सहजता से व्यक्त करने वाली समृद्ध भाषा है और विद्यार्थियों को इसके प्रति गर्व की भावना रखनी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं हिंदी भाषा के संरक्षण और सम्मान का संदेश देते हुए किया गया। दोनों आयोजनों ने विद्यार्थियों में संस्कृति, भाषा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास की भावना को और अधिक मजबूत किया।इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, कीर्ति गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, ऐश्वर्या माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा( पी टी आई) प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक , दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, अमन कुमार, प्रियंका सिंह, मोहिनी सिंह, अंजू,शुभी शर्मा, भावना शाक्य,अनम अंसारी, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा प्रीती महेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल,सृष्टि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


