8:47 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में एनएसएस ने मनाया हिंदी दिवस, प्रधानाचार्य ने दिया हिंदी अपनाने का संदेश

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में एनएसएस ने मनाया हिंदी दिवस, प्रधानाचार्य ने दिया हिंदी अपनाने का संदेश

बिसौली-सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर विचार रखे और कविता पाठ किया।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने अपने संदेश में कहा
हिंदी दिवस हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है। हिंदी हमारी पहचान, हमारी शान है। आज बच्चों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी पर गर्व करना चाहिए। हिंदी को अपनाने से ही हम अपनी संस्कृति को बचा सकते हैं। सभी छात्र-छात्राएं संकल्प लें कि वे हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय, नीरज चौहान, दुर्वेश शर्मा सहित समस्त स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस