8:48 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

शेरावाली माता की मूर्ति स्थापना से पहले निकली शोभायात्रा

शेरावाली माता की मूर्ति स्थापना से पहले निकली शोभायात्रा

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। नगर कुंवरगांव में सोमवार को थाने के पीछे स्थित झारवीर बाबा मंदिर पर शेरावाली माता की मूर्ति स्थापना से पहले नगर में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर रहे। इस दौरान नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया।

इस अवसर पर परवेन्द्र रावत,नरेंद्र भगत, नेताजी प्रेमपाल, किशनवीर, सिसुपाल, रामबाबू, हरीश, टिंकू आदि लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा शेरावाली माता की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से पहले निकाली गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना की तैयारियां की गईं।

विज्ञापन एक्सप्रेस