8:48 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव बिजलीघर पर कल सात घंटे का शटडाउन, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गुल रहेगी बिजली

कुंवरगांव बिजलीघर पर कल सात घंटे का शटडाउन, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गुल रहेगी बिजली

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अनुरक्षण (मेंटेनेंस) माह के तहत 15 सितंबर 2026, मंगलवार को कुंवरगांव उपकेंद्र पर व्यापक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान बिजलीघर के 33 केवी स्विचयार्ड, इनकमिंग लाइनों और पैनलों का गहन रखरखाव किया जाएगा। विद्युत विभाग के अनुसार आगामी त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शटडाउन लिया जा रहा है।

शटडाउन के चलते कुंवरगांव कस्बा, बाजार सहित उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण और शहरी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंद रहने की अवधि को देखते हुए पानी का भंडारण और अन्य जरूरी कार्य सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें।

विभाग के मुताबिक अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद शाम 5 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस