बिसौली। श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, गौरव, उपयोगिता और भारतीय संस्कृति से उसके जुड़ाव पर लेख प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं के मध्य दोहा एवं चौपाई सदन प्रतियोगिता में ध्रुव, गंगा, प्रह्लाद एवं यमुना हाउस के दो-दो विद्यार्थियों रौनक, अंकित, अंशिका, प्रियम, पायल, शगुन, मान्या एवं महिमा ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने संत कबीर एवं रहीम के सुंदर दोहों तथा रामायण की मनमोहक चौपाइयों का सस्वर वाचन एवं गायन प्रस्तुत किया। विशेष रूप से सुंदरकांड की चौपाइयों ने विद्यालय के वातावरण को भक्तिमय एवं भावपूर्ण बना दिया। इस सुंदर कार्यक्रम का आयोजन हिंदी प्राध्यापक भास्कर मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्धता एवं हमारे जीवन में उसकी भूमिका से परिचित कराया गया। इस अवसर पर एम. पी. सिंह, श्वेता शर्मा, सईदा, शिल्पी गर्ग, स्वाति अग्रवाल, गायत्री मिश्रा, गुंजन, रोमा, कविता, पिंकी वार्ष्णेय, पूनम,सागर गुप्ता, सविता, प्रशान्त, निशांत, चेतना, पूजा, सपन गुप्ता आदि मौजूद रहे। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेज़ी का विशेष महत्व है, किंतु हमें अपनी मातृभाषा हिंदी की गरिमा, समृद्धता और विशाल शब्द-संपदा को कभी नहीं भूलना चाहिए। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। प्राचार्या मीनू एल बतरा ने हिंदी की विशेषता को एक अत्यंत सुंदर उदाहरण के माध्यम से समझाया—एक ही अर्थ के शब्द भाव और संदर्भ के अनुसार अपना रूप बदल लेते हैं। हिन्दी हमारी पहचान है, हिन्दी हमारी शान है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


