भाजपा नेता सचिन शर्मा की पूज्य माता का निधन, कछला गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
सहसवान,( बदायूँ) नगरपालिका परिषद सहसवान के नामित सदस्य एवं भाजपा के निवर्तमान महामंत्री सचिन शर्मा की पूज्य माता जी का कल दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 9:30 बजे कछला गंगा घाट पर किया गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदों और नगर के गणमान्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
भाजपा परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


