पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित
बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने सुलेख प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 1-A में नमन वैश ने प्रथम, अविका ने द्वितीय तथा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1-B में श्रद्धा प्रथम, फ़ायजा द्वितीय और अतुल तृतीय रहे। कक्षा 2-A में ध्रुव प्रथम, सिया द्वितीय तथा रिद्धिमा तृतीय स्थान पर रहीं। 2-B में ध्रुव प्रथम, पृथ्वी द्वितीय और विराट तृतीय रहे।
कक्षा 3-A में आर्यन रस्तोगी ने प्रथम, आशिता ने द्वितीय तथा अनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3-B में नव्या अरोड़ा प्रथम, योग्यता द्वितीय और रूही तृतीय रहीं। कक्षा 4 में दर्शिका व अलीशा प्रथम, मिष्ठी व शिवांश गुप्ता द्वितीय तथा किंजल व नवनीत तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में प्राची प्रथम, सौम्या द्वितीय और लवयांश तृतीय रहे।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 से आरव प्रथम, कृतिका द्वितीय तथा अक्षय तृतीय रहे। कक्षा 7 में अवनी गुप्ता प्रथम, उन्नति द्वितीय और भूमि तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 में आराध्या गुप्ता प्रथम, हर्ष गुप्ता द्वितीय तथा मिष्ठी रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शुचि सक्सेना ने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया।
कार्यक्रम में श्रीमती सरला यादव, पल्लवी रस्तोगी, चित्रा पाठक, प्रियंका पांडे, निदा, सोनम सक्सेना, नाजमा खान, आरती गुप्ता, चांदनी पटेल, कु. आकांक्षा भारती, परमीत कौर, जसमीत कौर, सावली शर्मा, मुस्कान गुप्ता, ममता दिवाकर, प्रिया श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


