5:07 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में पंप मैनेजर ने लूट के प्रयास की तहरीर दी, पुलिस जांच में जुटी

सहसवान, बदायूँ। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने अज्ञात बाइक सवारों द्वारा पीछा कर रोकने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहरीर के अनुसार, खैरपुर खैराती स्थित माधव फिलिंग स्टेशन के मैनेजर राधेश्याम निवासी दहगवां का कहना है कि 12 सितंबर की शाम वह करीब 8 से 8:20 बजे के बीच पंप से कैश लेकर अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे।

पीड़ित के मुताबिक, रास्ते में कुछ बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक सवार चंदनपुर गांव की तरफ चले गए। पीड़ित का दावा है कि पंप पर लगे सीसीटीवी में उक्त युवक दिखाई दिए हैं।

पीड़ित ने तहरीर में जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस