5:40 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: नाली के कीचड़ को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा

उझानी: नाली के कीचड़ को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा।

उझानी (बदायूं) 14 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में मामूली बात को लेकर चार लोगों ने पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित दंपति को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता गुड़िया पत्नी धीरेंद्र निवासी ग्राम अब्दुल्लागंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त की शाम उसके घर के सामने नाली का कीचड़ पड़ा था। उसके पति धीरेंद्र पुत्र तोफान सिंह ने पानी चलाकर सफाई की थी।

आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले राजू पुत्र नेमपाल, आनंद पुत्र नेमपाल, सचिन पुत्र राजू और देवेश पुत्र कमलू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गुड़िया और उसके पति को खून, खुली और गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी मारपीट कर चुके हैं और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस