उझानी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक पकड़ा।
उझानी बदांयू 14 सितंबर।
उझानी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अब्दुल्लागंज चौराहे से जिरौली रोड पर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया आरोपी सौरभ पुत्र निरोत्तम, निवासी अब्दुल्लागंज बताया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे प्लास्टिक की जरीकेन के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


