बदायूं
महौरी में ब्रह्मदेव मेले का भव्य शुभारंभ, सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव महौरी में ब्रह्मदेव मेले का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सतीश प्रेमी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपराओं को संजोए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मेले के शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में एवरन सिंह प्रधान, हरविंदर यादव, विकाश यादव, रविंद्र यादव, एडवोकेट रामजीमल, राजवीर सिंह यादव, विपिन यादव, कपिलदेव और मोहम्मद शाकिर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


