1:55 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

आदिशक्ति पीठ माता काली शिव मंदिर धाम बंजरिया के संस्थापक संरक्षक हनुमत भक्त समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव बाबू जी का निधन

बिसौली। आदिशक्ति पीठ माता काली शिव मंदिर धाम बंजरिया के संस्थापक संरक्षक हनुमत भक्त समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव बाबूजी का आज 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को आवास पर पहुंच गए।
उनका अंतिम संस्कार भागीरथ घाट कछला पर किया गया। जहां मुखाग्नि उनके पुत्र संजीव यादव, डा प्रमोद यादव, अवधेश यादव, शंकर यादव, भूपेंद्र यादव, भुवनेश यादव, संजीव यादव, भाई हरपाल यादव सहित भरा पूरा परिवार मौजूद था। शवयात्रा में नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव, मुकेश शर्मा एड, जेई मनोज यादव, सुधीर चौहान, अमित पंडित, वीर सिंह यादव प्रधान, इशू यादव, एड. मुकेश शर्मा, अनुपम गुप्ता, अमित अग्रवाल, गुड्डू पाराशरी, मुनीश सक्सेना, गौरीशंकर कथूरिया समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस