1:43 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में हिंदी दिवस

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में आज हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व, उसकी वैज्ञानिकता, राजभाषा के रूप में उपयोगिता तथा रोजगार के अवसरों में हिंदी की भूमिका पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने हिंदी विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय समाज को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अध्ययन एवं प्रयोग के प्रति प्रोत्साहित किया।हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. वंदना ने “राजभाषा हिंदी एवं रोजगार के अवसर” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदी के ज्ञान के साथ विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता, अनुवाद, लेखन, मीडिया, शिक्षण, प्रशासन तथा डिजिटल माध्यमों सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश ने “हिंदी की वैज्ञानिकता” विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदी वैज्ञानिक एवं तकनीकी विषयों को सरल एवं सहज ढंग से जनसामान्य तक पहुँचाने में सक्षम भाषा है। उन्होंने हिंदी की शब्द-सम्पदा एवं वैज्ञानिक शब्दावली की उपयोगिता पर भी चर्चा की।
गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. भावना सिंह ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा उसके प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की बढ़ती उपयोगिता से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और व्यावहारिक उपयोग की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम के समापन डॉ वंदना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस