12:53 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में गरजे सीओ और कोतवाल – बोले, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं

सहसवान में गरजे सीओ और कोतवाल – बोले, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं!

सहसवान, बदायूं। गणेश चतुर्थी से पहले सहसवान में पुलिस ने अपना दमखम दिखा दिया। सीओ अशोक कुमार सिंह और तेजतर्रार थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह पूरे दलबल के साथ सड़क पर उतरे और नगर में ऐसा फ्लैग मार्च निकाला कि असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की गाड़ियों के सायरन और जवानों की चक-चौबंद मौजूदगी देख नगरवासी भी बोले – इस बार त्योहार पर सुरक्षा पुख्ता है।

मार्च के दौरान दोनों अधिकारियों ने सिर्फ मार्च ही नहीं किया, बल्कि सीधे जनता से जुड़े। दुकानदारों, राहगीरों और मोहल्ले के लोगों से बात की और एक ही संदेश दिया – “त्योहार आप मनाओ, सुरक्षा हम करेंगे।”

सीओ अशोक कुमार सिंह ने दो टूक कहा – “शांति में खलल डालने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की जगह अब सलाखों के पीछे होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

वहीं थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि उनकी नजर हर गली-मोहल्ले पर है। कोई भी हुड़दंगी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की – “कहीं भी कुछ गलत दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं, कार्रवाई मौके पर होगी।”

दोनों अधिकारियों के इस आक्रामक और जनता से जुड़े अंदाज की नगर में जमकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस