बीआरबी मॉडल स्कूल के पांच शिक्षकों को मिला ‘टीचर एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’
बदायूं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं के पांच शिक्षकों को प्रतिष्ठित ‘टीचर एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह HopUnity Helping Welfare Foundation द्वारा आयोजित किया गया।
समारोह में विद्यालय के श्री नितिन सक्सेना (कोऑर्डिनेटर), श्री उत्कर्ष सक्सेना (कोऑर्डिनेटर), श्री उज्ज्वल मिश्रा (पीजीटी गणित), श्रीमती श्रद्धा सारस्वत (पीजीटी जीव विज्ञान) एवं श्री राजीव सिंह (टीजीटी विज्ञान) को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, निरंतर परिश्रम एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि विद्यार्थियों को बेहतर दिशा देना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान करना है। उन्होंने इस सम्मान को अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बताया।
विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत, लगन और सकारात्मक प्रयास ही विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की मजबूत आधारशिला हैं। पांच शिक्षकों को एक साथ मिले इस सम्मान से बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं में हर्ष और गर्व का माहौल है।







bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


