*थाना सहसवान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 वारंटी गिरफ्तार*
*सहसवान- बदायूँ।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर जिले भर में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को दबिश देकर 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में छम्मन खान, रामदास, सहरुन, भूरा उर्फ वाशी अहमद, वसीम अकरम कुरैशी और रामबाबू शामिल हैं। ये सभी आबकारी अधिनियम, चोरी, मारपीट, आईटी एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और माननीय न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
इस सराहनीय कार्य करने वाली टीम में उ0नि0 रोहित सिंह, उ0नि0 जावेद अली, उ0नि0 देवेंद्र सिंह, उ0नि0 रामायण सिंह, का0 अमित शर्मा, का0 इसरेंद्र कुमार, का0 अनुज तोमर व का0 अजीत कुमार शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


