8:57 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी ने राज्यमंत्री बदायूं से परिषदीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की लेकर मुलाकात की

आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी ने माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (उ0प्र0) /प्रभारी मंत्री जनपद बदायूं से परिषदीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की लेकर मुलाकात की एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया जिसमें निम्न प्रमुख समस्याओं को इंगित की –
1. विद्यालयों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति गैस एजेंसियों द्वारा विद्यालयों तक नहीं की जा रही है। जिससे शिक्षकों को को गैस सिलेंडर लेने विद्यालय समय में गैस एजेंसी तक जाना पड़ता है जो सर्वथा अनुचित है इससे विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। MDM संचालन हेतु गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडरों की डिलीवरी विद्यालयों तक करने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी महोदय को निर्देशित करने का कष्ट करें।
2. जिला पूर्ति विभाग द्वारा MDM खाद्यान्न की जो आपूर्ति विभाग द्वारा जिन विद्यालयों को भेजी जाती है वह विद्यालय तक न पहुंचकर या तो कोटेदार के घर या किसी न्याय पंचायत पर ट्रक खड़ा कर अध्यापक को खाद्यान्न उठाने को बुलाया जाता है। उक्त के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करें MDM खाद्यान्न की आपूर्ति विद्यालय स्तर तक कराई जाये। ।
3. वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय के स्तर पर शिक्षकों के पिछले कई माह से विभिन्न प्रकार के एरियर पेंडिंग हैं जिनका लेखा कार्यालय द्वारा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उक्त एरियर का भुगतान करने हेतु वित्त एवं लेखा अधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करें।
4. जिले के कई ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा 2 माह से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पूर्ण कराकर चयन वेतनमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित नहीं किए गए जिससे समयान्तर्गत शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा आपसे सादर अनुरोध है कि ऐसे खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करें जिससे शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ मिल सके।
5. श्रीमान जी कई खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में प्रचुर मात्रा में स्टाफ होने के उपरांत भी अध्यापकों के वेतन ,सेवा पुस्तिका एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य कार्यालय सहायकों से न करा कर कुछ विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा कराए जा रहे हैं जो बहुत लंबे समय से ब्लॉकों पर कुंडली मार कर बैठे हैं एवं भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दे रहे है उक्त के संबंध में आपसे अनुरोध है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें कि शिक्षकों के ऐसे महत्वपूर्ण कार्य समान्तर्गत हो सकें जिससे निश्चित रूप से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार मुक्त भारत की संकल्पना पूर्ण होगी।
आदरणीय प्रभारी मंत्री जी ने शिक्षकों की समस्त समस्याओं को बहुत गंभीरता पूर्वक सुना एवं शीघ्र ही निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला संयोजक दुष्यंत कुमार जिला सह संयोजक, प्रदीप कुमार एवं श्रीमती सोनी गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार , रीता रानी ब्लॉक उपाध्यक्ष सालारपुर, सुखविंद्र यादव ब्लॉक संयोजक म्याऊं, सुरेंद्र कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष उझानी , लखेंद्र सिंह संगठन मंत्री उझानी, प्रशांत कुमार ब्लॉक मंत्री उझानी , वीरेंद्र पाल ब्लॉक संयुक्त मंत्री उझानी, अजब सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष उझानी , राहुल माहेश्वरी ब्लॉक उपाध्यक्ष उझानी,मयंक शर्मा ब्लॉक कोषाध्यक्ष जगत, जयदान सिंह एवं राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस