बदायूं
दो थानों की पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना फैजगंज बेहटा और थाना इस्लामनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मु0अ0सं0 187/2026 में वांछित चल रहे सुनील पुत्र गजराम निवासी ग्राम सीकरी, थाना फैजगंज बेहटा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं, 7 सीएल एक्ट तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वहीं थाना इस्लामनगर पुलिस ने मु0अ0सं0 221/2026 में वांछित देवराज पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम भगतपुर, थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सफेद धातु की जंजीर (चैन) भी बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त को भी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तारियां वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई हैं।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


