बदायूं
‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के संकल्प के साथ भाजपा ने कसी कमर, विधायक बब्बू भैया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
केशव गुप्ता
दातागंज। नगर के शिव पैलेस में मंडल समरेर, मंडल दातागंज नगर एवं मंडल दातागंज ग्रामीण की वृहद सामूहिक संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सहभागिता कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी अभियानों की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की।
बैठक में तीनों मंडलों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बूथ सशक्तीकरण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। आगामी अभियानों की रूपरेखा तय करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विधायक बब्बू भैया ने कहा कि ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के संकल्प के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वास और जमीनी स्तर पर किया जा रहा परिश्रम ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


