7:03 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा का सफर जारी, दुखी परिवारों से मिले अनुजेश प्रताप सिंह

करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा का सफर जारी, दुखी परिवारों से मिले अनुजेश प्रताप सिंह।

शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

करहल, मैनपुरी 13 सितंबर ।

करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए अनुजेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर उन्होंने दुखी परिवारों से मुलाकात की।

इस दौरान शोकाकुल परिजनों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा किया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने के लिए ढांढस बंधाया। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की, साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली और सफाई जैसी स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अनुजेश प्रताप सिंह ने हर संभव सहयोग और समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल पद या जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है। क्षेत्रवासियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा।


रिपोर्टर – अरुण कुमार।

विज्ञापन एक्सप्रेस