मैनपुरी -बंद प्राथमिक विद्यालय में सफाई कार्य शुरू, प्रधान प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण।
करहल, मैनपुरी 13 सितंबर ।
ग्राम पंचायत सहन के प्राथमिक विद्यालय नगला पाय को सरकार द्वारा बंद किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में सफाई अभियान शुरू कराया गया है।
प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोवरन सिंह यादव की देखरेख में परिसर की साफ-सफाई कराकर उसे व्यवस्थित किया जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण परिसर में झाड़ियां उग आई थीं और गंदगी जमा हो गई थी।
शुक्रवार को सफाई कार्य के दौरान जेसीबी व सफाई कर्मियों द्वारा परिसर में जमा झाड़ियों और कचरे को हटवाया गया। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि सोवरन सिंह यादव ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद परिसर में गंदगी बढ़ गई थी। ग्रामीणों की सुविधा और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से सफाई कार्य कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत में स्वच्छता को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं और गांव के सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मैनपुरी से अरुण कुमार।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


