6:14 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

जिला योजना बैठक में शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा की तैयारियों को दिया अन्तिम रूप

जिला योजना बैठक में शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा की तैयारियों को दिया अन्तिम रूप।

व्यसन मुक्ति के साथ ही क्षत्रियों के शैक्षिक, सामाजिक व आर्थिक उन्नयन पर बल।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की एक संयुक्त बैठक ट्रस्ट के बदायूं स्थित मुख्यालय पर वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन का विस्तार करते हुए विजय कुमार सिंह को सदस्य संरक्षक मण्डल, रतन वीर सिंह तोमर व दीपक चौहान को जिला उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह एडवोकेट को जिला महासचिव, शोभित तोमर को तहसील अध्यक्ष बदायूँ का दायित्व सौंपा गया।

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के विधि सलाहकार हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र संगठन है जो क्षत्रियों के शैक्षिक सामाजिक व आर्थिक उन्नयन हेतु सतत् प्रयासरत है। समाज को दुर्व्यसनों से दूर रहने की आवश्यकता है। क्षत्रिय युवा आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग ई डब्लू एस को प्राप्त आरक्षण का लाभ उठाए। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश ई डब्लू एस में सुधार के लिए निरंतर आवाज उठा रही है।

क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षत्रिय महासभा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सबसे क्रियाशील सामाजिक संगठन है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस संगठन का अंग है। जनहित के कार्यों की निरंतरता से ही कोई भी संगठन समाज में स्थान बना पाता है। क्षत्रिय महासभा की बदायूं जनपद इकाई द्वारा जनहित के विषयों को लेकर किए जाने वाले कार्यों का अन्य इकाइयों को भी अनुसरण करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस बर्ष भी विजयदशमी के उपलक्ष में 20 अक्टूबर 2026 को शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा का आयोजन जिला मुख्यालय पर स्काउट भवन में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा , मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के ख्याति लब्ध क्षत्रिय महानुभावों को आमंत्रित किया गया है । समारोह में यज्ञ, शस्त्र पूजन के साथ ही समाज प्रतिभाशाली बच्चों, विभिन्न सेवाओं में नियुक्त युवाओं, विभिन्न संगठनों में सक्रिय क्षत्रिय महानुभावों, समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में मंडलीय उपाध्यक्ष द्वय गोपाली सिंह, रवि प्रताप सिंह, मंडलीय संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, मार्गदर्शक धनपाल सिंह, प्रताप सिंह आचार्य, टीकम सिंह , संरक्षक मण्डल के सदस्य विजय कुमार सिंह , संरक्षक सैनिक सभा विजय रतन सिंह , जिला उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह , अखिलेश चौहान , जगमोहन सिंह राघव, दीपक चौहान, जिला महासचिव दिनेश सिंह एडवोकेट , जिला अध्यक्ष सैनिक सभा सतेंद्र पाल सिंह चौहान , जिला संयोजक व्यापार सभा राकेश सिंह , शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह चंदेल, जिला महासचिव रघुपाल सिंह, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष कृषक सभा मनोज कुमार सिंह, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के जिला संयोजक राम प्रताप सिंह, जिला महासचिव देवी सिंह देवड़ा, नगर अध्यक्ष उझानी धीरजपाल सिंह राणा, तहसील अध्यक्ष बिसौली विपिन कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष दातागंज राजपाल सिंह, आशीष तोमर, अनिल तोमर, मयंक सिंह आदि की सहभागिता रही ।

विज्ञापन एक्सप्रेस